Search

 
 
 

केंद्रीय विद्यालय पतरातू में बाल वाटिका की कक्षाएं शुरू

 
Patratu : केंद्रीय विद्यालय, पतरातू में सोमवार से बाल वाटिका की कक्षाएं प्रारंभ की गयी. इसमें 5 से 6 वर्ष के 40 बच्चों का नामांकन किया गया है. सोमवार को कक्षा शुभारंभ के समय बच्चे काफी उत्साह में थे. बच्चों के लिए क्लास रूम को रंग-बिरंगे कलर में सुसज्जित तरीके से सजाया गया था, जिसे देख बच्चे अति उत्साहित थे. छोटे-छोटे बच्चे अपने दंतुरित मुस्कान के साथ विद्यालय को हंसने -खेलने की जगह की तरह लिया. बाल वाटिका का उद्देश्य खेल-खेल में शिक्षा के साथ प्राथमिक कक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार करना है. विद्यालय की प्राचार्य आरसी गोंड ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह छोटे बच्चे हमारे विद्यालय की बगिया में नई कोपलें हैं और इन्हें हम सिंचित कर योग्य नागरिक बनाएंगे. बाल वाटिका की तैयार कक्षाएं छोटे बच्चे के मानसिक और संवेदनात्मक विकास के लिए है. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/eds-big-action-lalu-familys-property-worth-6-crores-attached/">ईडी

की बड़ी कार्रवाई, लालू परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति अटैच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही