Search

 
 
 

बालासोर ट्रेन हादसा मामला : सीबीआई ने रेलवे के तीन कर्मियों को किया गिरफ्तार

 
New Delhi : ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए भीषण रेल हादसे में सीबीआई ने कार्रवाई की है. मामले में सीबीआई ने तीन रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. तीनों को आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या का केस ) के तहत गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार कर्मियों में अरुण कुमार महंत (जूनियर इंजीनियर), एमडी आमिर खान (जूनियर सेक्शन इंजीनियर) और पापु कुमार (तकनीशियन) शामिल हैं. इनपर अपराध के सबूतों को गायब करने या अपराध को लेकर गलत जानकारी देने की भी धारा 201 लगाई गई है. बता दें कि इस हादसे में 292 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 1200 से ज्यादा घायल हो गए थे. हादसे के बाद सीबीआई की टीम ने लॉग बुक, रिले पैनल और उपकरण को जब्त कर स्टेशन को सील कर दिया था. वर्तमान में बहनगा बाजार स्टेशन पर कोई भी ट्रेन नहीं रुकती है. इसे भी पढ़ें : दुस्साहस">https://lagatar.in/audacity-molesting-girl-students-by-entering-the-school-for-protesting-the-officer-was-bled/">दुस्साहस

: स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आदेशपाल को किया लहूलुहान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही