Search

धनबाद रेल मंडल पर बालासोर ट्रेन दुर्घटना का कोई असर नहीं

Dhanbad : ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे 3 ट्रेन हादसे के बाद कई रूट पर रेल परिचालन बाधित हो गया है. हालांकि धनबाद रेल मंडल में सब कुछ सामान्य है. स्टेशन प्रबंधक रत्नेश कुमार ने कहा कि धनबाद रेल मंडल में इस हादसे का कोई असर नहीं है. उन्होंने कहा कि धनबाद रेल मंडल से उस रूट की ट्रेन नहीं है. इसीलिए हमारे रेल मंडल में यात्रियों को कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि हावड़ा से चेन्नई को जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. उसी रूट में दुर्घटना हुई है. इस रूट की ट्रेन ही प्रभावित है. हादसे की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के खडगपुर-भुवनेश्वर खंड पर रेल सेवा बाधित हो गई है. इस रूट से गुजरने वाली 48 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. 39 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. 9 ट्रेनों को दोनों तरफ एक स्टेशन पहले रोका गया है. रेलवे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है. यात्रियों को कुछ स्टेशन पहले या बाद में उतरना पड़ा. इसके अलावा उन्होंने रद्द ट्रेनों के स्थान पर दूसरी वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लिया.

 गोमो स्टेशन से होकर चलाई गई ट्रेनें

गोमो सेटेशन होकर जिन ट्रेनों का परिचालन किया गया है, उनमें 12820 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर बीएसएस संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, 12876 आनंद विहार टर्मिनल से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस, 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp