Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलबीर दत्त की पुस्तक भारत विभाजन और पाकिस्तान के षडयंत्र का लोकार्पण

Advertisement
Advertisement
Ranchi : वरिष्ठ पत्रकार व लेखक पद्मश्री बलबीर दत्त की पुस्तक का लोकार्पण सोमवार को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने किया. प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन चेंबर भवन में किया गया. बलबीर दत्त ने पुस्तक के बारे में कहा कि यह पुस्तक 5 खंड में लिखी गयी है, जिसमें 80 आलेख हैं. इसमें पाकिस्तान के निर्माण से लेकर वर्तमान पाकिस्तान की स्थित पर चर्चा की गयी है. बता दें कि बलबीर दत्त विभाजन के बाद रावलपिंडी से रांची आए. उस वक्त उनकी उम्र 12 साल थी और उन्होंने विभाजन की विभीषिका को झेला है.

इसमें शोध और अध्ययन झलकता है- हरिवंश

मुख्य अतिथि हरिवंश ने कहा कि बलबीर दत्त ने यह पुस्तक प्रमाण के साथ लिखी है. इसमें शोध और अध्ययन झलकता है. इसकी शैली रोचक है. उनकी पूर्व किताबों की भी प्रशंसा करते हुए कहा, आज की पीढ़ी के पत्रकारों को इनसे सीखना चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें अपने अतीत की बेहतर समझ होनी चाहिए. पाकिस्तान के वर्तमान हालात की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत से नफरत के वजूद पर ही पाकिस्तान टिका है. राज्यसभा सांसद और लेखिका डॉ महुआ माजी ने कहा कि पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान टूटे जरूर, लेकिन जड़ें एक हैं. धर्म से कुछ नहीं होता, बल्कि संस्कृति और भाषा मायने रखती है.

जिसने विभाजन का दंश झेला, वही जान सकता है दर्द- नामधारी

समारोह की अध्यक्षता कर रहे झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने विभाजन के दंश पर बात की. उन्होंने कहा कि विभाजन के दंश का दर्द वही जान सकता है, जिसने इसे झेला है. उन्होंने इस त्रासदी को याद करते हुए कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ, हम सात साल के थे. कितने लोग मारे गए, हमें यह याद है. उन्होंने खालिस्तान की चर्चा की और गुरु नानक और बाबर के प्रसंग सुनाए. लोकार्पण समारोह में डॉ विनोद कुमार ने पुस्तक की चर्चा की. प्रभात प्रकाशन के डॉ पीयूष कुमार ने स्वागत भाषण किया. कार्यक्रम में पद्मश्री मुकुंद नायक, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, अजय मारू, महेश पोद्दार, राजेश शर्मा, अयोध्यानाथ मिश्र, रोशन लाल भाटिया, पूर्व विधायक जीतू समेत काफी संख्या में साहित्यकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन डॉ निवास चंद्र ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन रोहित दत्त ने किया. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-teacher-felicitation-ceremony-at-tender-heart-school-on-manju-gargis-birthday-governor-will-honour/">रांची

: मंजू गार्गी के जन्मदिन पर टेंडर हार्ट स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह, राज्यपाल करेंगे सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही