Quetta (Pakistan) : बलूचिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां हरनाई जिले के जरदालो में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 12 मजदूरों की मौत हो गयी है. जबकि छह मजदूर घायल हो गये. सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मीथेन गैस के रिसाव के कारण कोयला खदान में विस्फोट हो गया था. विस्फोट होने से खदान के अंदर काम कर रहे 18 मजदूर फंस गये. बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव अभियान शुरू किया. लेकिन सिर्फ छह लोगों को ही बचाया जा सका. 12 मजदूरों की मौत हो गयी. बलूचिस्तान के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल गनी बलोच और प्रांत के खनन महानिदेशक अब्दुल्ला शाहवानी ने इस बात की जानकारी दी. [wpse_comments_template]
बलूचिस्तान : कोयला खदान में गैस रिसाव के कारण विस्फोट, 12 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Last Updated: Mar 21, 2024 12:00 AM (IST)