Search

 
 
 

बालू घाट को खोला जाए, नहीं तो करेंगे आंदोलन : कर्नल संजय

 
Hussainabad (Palamu) : किसान ब्रिगेड के पांच सदस्यीय कमिटी ने ब्रिगेड के संरक्षक कर्नल संजय सिंह के नेतृत्व में पलामू डीसी से मुलाकात की. कमेटी ने डीसी को बताया कि हुसैनाबाद हरिहरगंज, मोहम्मदगंज, हैदरनगर एवं पीपरा प्रखंड के अंतर्गत स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास समेत कई योजनाओं का काम बालू के अभाव में बंद है. क्षेत्र में सभी सरकारी विकास कार्य जैसे सड़क और भवन निर्माण भी नहीं हो पा रहा है. लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए देवरी, बड़ेपुर, बराही, दंगवार आदि सोन नदी का बालू घाट को चालू करने की मांग की. इसको लेकर डीसी को एक ज्ञापन भी सौंपा. कर्नल संजय सिंह ने कहा कि हजारों प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक पैसा लेने के बाद भी अपने आवास का निर्माण कार्य बालू के अभाव में पूरा नहीं कर पा रहे हैं. बालू की कालाबजारी चरम पर है. किसान ब्रिगेड ने पंद्रह दिनों के अंदर बालू उपलब्ध नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी. डीसी ने यथाशीघ्र इन कार्यों के लिए बालू मुहैया कराने का आश्वासन दिया है. किसान ब्रिगेड समिति में ब्रिगेड के उपाध्यक्ष अजय सिंह, हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष लालधन ठाकुर,सत्यनारायण पाल, सुदेश प्रजापति, मनोहर सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/mafias-had-to-provide-vip-facilities-in-up-jails-superintendent-of-3-jails-suspended/">यूपी

के जेलों में माफियाओं को VIP सुविधा देना पड़ा महंगा, 3 जेलों के सुपरिटेंडेंट सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही