Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार, कार जब्त

Advertisement
Advertisement
Balumath (Latehar): बालूमाथ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार समेत दबोच लिया. बालूमाथ पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शशिरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अवर निरीक्षक नीतीश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था. छापेमारी दल ने बालूमाथ के झारखंड ढाबा के पास वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के क्रम में एक सफेद रंग कार (JH05-CM-8057) को रोक कर जांच की गई. गाड़ी के रुकते ही उसमें सवार अपराधी भागने लगे. सशस्त्र बलों ने खदेड़ कर दो अपराधियों को पकड़ा. एक अपराधी रात के अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में भागने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-person-who-stole-passengers-bag-from-tatanagar-station-arrested/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन से यात्री का बैग चोरी करने वाला गिरफ्तार

बड़ी घटना को अंजाम देने आये थे अपराधी

गिरफ्तार अपराधियों में अकरम कुरैशी, पिता फहीम कुरैशी एवं तौहिद आलम, पिता मो नन्हे (दोनों थाना एवं जिला लोहरदगा) का नाम है. अपराधियों के पास से लोडेड देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक बालेनो कार बरामद किया गया है. पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि अपराधी बालूमाथ में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आये थे. छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शशिरंजन कुमार, सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार, सब इंस्पेक्टर दुति कृष्ण महतो, सब इंस्पेक्टर कैलाश बाड़ा और बालूमाथ थाना पुलिस के सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-famous-poets-from-across-the-country-will-gather-in-iron-city-on-16th-september/">जमशेदपुर

: 16 सितंबर को लौहनगरी में जुटेंगे देशभर के नामचीन कवि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही