Search

 
 
 

बालूमाथ : बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल, रिम्स रेफर

 
Balumath : बारियातू थाना क्षेत्र के मनातू मुख्य मार्ग पर शनिवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान बनालात निवासी वीरेंद्र गंझू के रूप में हुई है. वह अपने एक साथी के साथ बाइक से बारियातू से अपने घर बनालात जा रहा था. इसी बीच बाइक चला रहे युवक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे बैठा वीरेंद्र गंझू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mother-of-2-children-absconding-with-father-of-5-children/">हजारीबाग

: 2 बच्चे की मां 5 बच्चे के पिता के साथ फरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही