Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : ACB ने पंचायत सेवक को पांच हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

Latehar/Balumath :  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की पलामू प्रमंडलीय टीम ने बालुमाथ प्रखंड के एक पंचायत सेवक अर्जुन राम को पांच हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है. अर्जुन राम ने सेरेगढ़ा पंचायत के योजना संख्या 57975265 में भुगतान के बदले में पांच हजार घूस की मांग की थी. एसीबी की पलामू टीम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आवेदक ने पंचायत सेवक अर्जुन राम पर सेरेगढ़ा पंचायत के योजना संख्या 57975265 में भुगतान के एवज में पांच हजार घूस मांगने का आरोप लगाया था. आवेदक को इस योजना संख्या के तहत ईट सोंलिंग का कार्य आवंटित किया गया था. कार्य पूर्ण होने के बाद उसने पंचायत सेवक को भुगतान कराने के लिए कहा था. जिसके एवज में पंचायत सेवक ने उससे घूस की मांग की थी. लेकिन वह रिश्वत नहीं देना चाहता था. इसलिए उसने इसकी शिकायत एसीबी की पलामू टीम से की. एसीबी ने शिकायत की सत्यता की जांच कर एक ट्रैप बिछाया और पंचायत सेवक अर्जुन राम को पांच हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एसीबी की पलामू थाना में कांड संख्या 05/2024 भादवि की धारा 7(ए) पीसी (अमेंडमेंट) एक्ट 2018 के तहत दर्ज किया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही