Search

 
 
 

बालूमाथ : अपर समाहर्ता ने सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, कहा- जरूर लें लाभ

 
Latehar : बालूमाथ पंचायत सचिवालय परिसर में झारखंड सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप ने कहा कि अधिकारी आपके द्वार तक आए हैं, आप सरकारी योजनाओं का लाभ लें. उन्होंने सरकार के द्वारा चलायी जा रही सावित्रीबाई फुले, फूलो-झानो, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, हरा राशन कार्ड, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, किशोरी समृदि्ध योजना समेत कई योजनाओं की जानकारी दी. इससे पहले प्रखंड अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, जिप उपाध्यक्ष अनिता सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला, अंचलाधिकारी आफताब आलम, पंचायत समिति सदस्य रजिया सुल्तान, मुखिया नरेश लोहरा व उप मुखिया अमित कुमार आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के तकरीबन तीन सौ आवेदन जमा लिए गए. बीडीओ ने बताया कि आवेदनों के माध्‍यम से जो भी समस्‍याएं आईं है, सभी को दूर करने का प्रयास क‍िया जाएगा. उन्होंने लोगों से आवेदनों की रिसिविंग अपने पास रखने की बात कही, ताकि भविष्य में उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी मिल सके. कार्यक्रम में स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप, लातेहार के द्वारा गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्‍यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/444.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सरकारी योजनाओं का लाभ लें : सीतामणी तिर्की

नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील लोगों से की. वह शहर के वार्ड नंबर एक स्थित करकट ग्राम में आयोजित योजनाएं आपकी, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी. उन्‍होंने कहा क‍ि सरकार आपके द्वार आयी है और ऐसे अवसरों को हाथों से नहीं जाने देना है. मौके पर आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वर ततमा ने योजनाओं की जानकारी दी. एसडीओ शेखर कुमार व सीओ रुद्रप्रताप ने भी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की. मौके पर श्रम अधीक्षक बबन कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत नगर पंचायत के कई अधिकारी व कर्मी उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-five-arrested-including-model-involved-in-brown-sugar-business/">रांची

: ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल मॉडल समेत पांच गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही