Search

 
 
 

बालूमाथ : दो पक्षों में मारपीट के बाद शेरेगड़ा बाजार की सारी दुकानें हुई बंद, पसरा सन्नाटा

 
  • कोलयरी परिसर में ट्रक प्रवेश पेपर को लेकर दो पक्षों में हुई थी मारपीट
  • एक पक्ष के लोग शेरेगड़ा बाजार परिसर में बैठकर पुलिस से दूसरे पक्ष के लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की कर रहे हैं मांग
  • पुलिस घटनास्थल पहुंचकर हर बिंदु पर गहनता से कर रही है जांच
Balumath (Latehar) : बालूमाथ थाना क्षेत्र में संचालित मगध कोलियरी परिसर में ट्रक प्रवेश पेपर को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. घटना के संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक प्रवेश पेपर को लेकर दो युवकों में सोमवार को मारपीट हो गई. जिसके बाद एक युवक द्वारा अपने परिजन एवं दोस्तों को घटना के बारे में बताया गया. मारपीट की बात सुनते ही दोनों पक्षों में फिर से तनाव बन गया और बजार की सारी दुकानें बंद हो गई. बाजार में सन्नाटा पसर गया. इसी दौरान एक पक्ष शेरेगड़ा बाजारटांड़ परिसर में बैठ गये और स्थानीय पुलिस से दूसरे पक्ष पर कानूनी कार्रवाई करने मांग करने लगे. मामले की सूचना मिलते ही अंचलअधिकारी तृप्ति विजया कुजूर एवं पुलिस निरीक्षक शशिरंजन कुमार अपने टीम के साथ वहां पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया और कहा कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. समाचार लिखे जाने तक एक पक्ष के लोग कानूनी कार्रवाई करने के मांग को लेकर अड़े हुए थे. इसे भी पढ़ें : कभी">https://lagatar.in/the-dalbadalu-leaders-have-now-been-marginalized-in-the-same-party-that-once-ruled/">कभी

जिस पार्टी में किया शासन, आज उसी में हाशिए पर पहुंच गये हैं दलबदलू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही