Search

 
 
 

बालूमाथ : रजिस्टर दुरूस्त करने के एवज में पैसा मांगने का आरोप

 
Balumath (Latehar) : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड के सहिया से रजिस्टर दुरुस्त करने व भुगतान दिलाने के नाम पर तीन-तीन हजार रुपये अवैध उगाही का मामला सामने आया है. सहियाओं ने इस संबंध में डीपीएम व सीएस के नाम शिकायत पत्र बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रकाश बड़ाईक को सौंपा है. मामले की तहकीकात करने पहुंचे सीएचसी प्रभारी ने शिकायत को सही पाया. बारियातू के बारिखाप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक आयोजित कर सहिया से वसूली गई. राशि भी चिकित्सा पदाधिकारी ने बरामद किया. अपनी शिकायत में सहियाओं ने बीटीटी हीरामन पांडेय व दिलीप दांगी पर रजिस्टर दुरुस्त कराने व भुगतान कराने के नाम पर जबरन दबाव बनाकर तीन-तीन हजार रुपये अवैध रूप से वसूली करने का आरोप लगाया. अवैध रकम नहीं देने पर जांच के नाम पर परेशान करने की बात कही. उक्त वसूली सहिया सुषमा लकड़ा के माध्यम से बीटीटी हीरामन पांडेय एवं दिलीप दांगी के लिए किये जाने का आरोप सहिया के द्वारा आवेदन में लगाया गया है. बालूमाथ सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश बड़ाईक ने कहा कि यह गंभीर मामला है. कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारी को लिखा जा रहा है. ज्ञात हो कि बालूमाथ सीएचसी में 251 सहिया कार्यरत है. इन्हें प्रति माह सरकार के द्वारा दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है. ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं सहियाओं के माध्यम से संभव हो पा रहा है. ऐसे में सहिया से अवैध वसूली किये जाने का मामला हतप्रभ करने वाला है. इसे भी पढ़ें : दारोगा">https://lagatar.in/ed-got-information-from-the-mobile-chat-of-inspector-meera-singh-regarding-transfer-of-ips-to-sand-smuggling/">दारोगा

मीरा सिंह के मोबाइल चैट से आईपीएस के ट्रांसफर से लेकर बालू तस्करी तक की ईडी को मिली जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही