Search

बालूमाथ : अंकिता राज ने यूजीसी-नेट की परीक्षा उतीर्ण की

Balumath (Latehar): बालूमाथ की बिटिया अंकिता राज ने यूसीजी-नेट की परीक्षा में 99% अंक लाकर सफलता अर्जित की है. अंकिता ने यूजीसी-नेट क्वालीफाई कर बालूमाथ का नाम रोशन किया है. अंकिता राज बालूमाथ प्रखंड निवासी अरुण कुमार की पुत्री है. अंकिता ने यूसीजी-नेट की परीक्षा यूजीसी के अंतर्गत एनटीए द्वारा ली गई परीक्षा में सफल हुई है. वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से शिक्षाशास्त्र में अध्ययन कर चुकी है. अंकिता राज अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता परिवारजन तथा शिक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार दास को दिया है. अंकिता ने यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता पाकर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की आहर्ता पूरी की है. पांच वर्षो के लिए वह जूनियर रिसर्च फेलोशिप के तहत संबंधित विषय पर एमफिल/पीएचडी करेंगी. जिसके लिए प्रावधान के तहत अंकिता को शोध के लिए राशि भी मिलेगी. अंकिता की इस सफलता पर खुशी जाहिर करने वालों में परिजन के अलावे क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/7-players-of-dhanbad-selected-in-road-ranking-national-skating-championship/">धनबाद

के 7 खिलाडियों का रोड रैंकिंग नैशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में चयन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp