Search

बालूमाथ : स्कूल खोले जाने को लेकर बीईईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

Balumath (Latehar) : प्रखंड के जर्री ग्राम के पास संचालित इंडियन पब्लिक स्कूल से बालूमाथ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यालय संचालित करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है. बीईईओ ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि भीषण गर्मी में इंडियन पब्लिक स्कूल के संचालक प्रवीण कुमार एवं उनके सहयोगी शिक्षक द्वारा जीरो से सप्तम वर्ग की बच्चे और बच्चियों की कक्षा लग रही है. मामले की जांच करा कर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने निजी विद्यालय संचालक प्रवीण कुमार से ग्रीष्म अवकाश पर विद्यालय संचालित करने के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा है. कहा गया है कि विद्यालय संचालक पर सरकार के आदेश का अवहेलना के आरोप में अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला कार्यालय को प्रतिवेदन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-accused-tanveer-sent-to-judicial-custody/">मॉडल

लव जिहाद मामला: आरोपी तनवीर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//