Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत

Balumath (Latehar) : बालूमाथ के बारियातु कांडरका नदी के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. उसकी पहचान दिलीप उरांव (18) के रूप में हुई है. वह बारियातू प्रखंड के डाढ़ा पंचायत के करमाही टोला का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार वह बाइक (जेएच- 03 जेड- 1973) से बारियातू से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान कडरका नदी पुल के डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मुकेश चौधरी जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बता दें कि वह युवक दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता था. शनिवार को ही वह अपने घर आया था. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-25-lakh-reward-sac-member-naxalite-gautam-paswan-including-five-commanders-killed-campaign-continues/">चतरा

: 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही