Search

 
 
 

बालूमाथ : भाजपा की बैठक, मोदी सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर

 
Latehar:  बालूमाथ भाजपा मंडल कार्यसमिति की एक बैठक बालूमाथ में हुई. बैठक की शुरूआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. मौके पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान सफल बनाना है. उन्होंने मंडल स्तरीय संयोजक एवं सह संयोजकों को इसे सफल बनाने को कहा. साथ ही उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत 20 से30 जून तक हर घर में पहुंच कर पोस्टर और पंपलेट लगाना है. केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लोगों तक देना जरूरी है. इसे भी पढ़ें :लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-cricket-competition-will-be-organized-on-may-28-under-community-policing/">लातेहार:

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 28 मई को होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर

बतौर मुख्य अतिथि जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी कुलामन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त एवं मज़बूत करना है. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता ने किया. मौके पर एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद भगत, ओबीसी जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष पंचानंद पांडेय, मंडल मंत्री रंजीत गुप्ता, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गंगेश्वर यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर तुरी, किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति राजकुमार महतो, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मुंडा, बूथ अध्यक्ष तुलसी प्रसाद, संजय गुप्ता, झाबर मुखिया प्रतिनिधि बासुदेव उरांव, मुरली प्रसाद, विकास मुंडा व नकुल साव सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-jmm-sent-list-of-possible-candidates-for-jagannathpur-seat-to-district-committee/">किरीबुरू

: झामुमो ने जगन्नाथपुर विस सीट के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची जिला कमेटी को भेजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही