Search

 
 
 

बालूमाथ : मुआवजा को लेकर शिविर का आयोजन

 
Balumath (Latehar) : उपायुक्त के निर्देश पर अंचल कार्यालय के सभागार में उदयपुरा सड़क में रेलवे लाइन निर्माण में अधिग्रहण किये गये भूमि का मुआवजा को लेकर शिविर लगाया गया. अंचलाधिकारी आफताब आलम की अध्यक्षता में सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिला भू अर्जन पदाधिकारी जय ज्योति समांता मुख्य रूप से मौजूद थे. शिविर में अंचल के हल्का नंबर 12 में चितरपुर, जोगियाडीह हेमपूर व सेमरसोत के भू- रैयतों का मुआवजा देने को लेकर अपने परिवारों की वंशावली सहित अन्य कई दस्तावेज शिविर में जमा किये. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railway-takes-action-on-tte-after-video-of-scuffle-with-ncc-cadet-goes-viral/">जमशेदपुर

: एनसीसी कैडेट से हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद टीटीई पर रेलवे ने की कार्रवाई

रैयतों ने जमा किये दस्तावेज

बालूमाथ-उदयपुरा सड़क निर्माण मे घुटाम, पकरी, दीरीदाग, तुम्बागड़ा व चेताग के भू- रैयतो ने शिविर मे पहुंचकर अपने भूमि का दस्तावेज जमा किया. अंचलाधिकारी ने कहा कि मुआवजा भुगतान को लेकर लगातार संबंधित विभाग और अंचल के द्वारा निर्देशित किया जा रहा है. जिन रैयतों की भूमि रेलवे एवं सडक निर्माण मे अधिग्रहित किया गया है वे अपना दस्तावेज सत्यापित करा कर मुआवजा की राशि प्राप्त कर लें. शिविर में राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक मुनेश्वर गंझू, हल्का कर्मचारी नन्देव राम, रघुवीर गंझू समेंत कइ भू- रैयत मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :केंद्र">https://lagatar.in/workers-should-take-the-policies-of-the-central-government-door-to-door-sushil-srivastava/">केंद्र

सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सुशील श्रीवास्तव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही