Search

 
 
 

बालूमाथ : देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने में लगा है सीसीएल परिवार : महाप्रबंधक

 
kamrul arfi Balumath (Latehar) : सीसीएल द्वारा संचालित एशिया के सबसे बड़े कोल माइंस मगध परियोजना में 75वें गणतंत्र दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. समारोह का शुभारंभ परियोजना कार्यालय परिसर में परियोजना पदाधिकारी सदाला सत्यनारायणा एवं महाप्रबंधक कार्यालय परिसर, बालूमाथ के चमातू में महाप्रबंधक नृपेंद्रनाथ ने झंडोतोलन कर किया. महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक भारतीय को उन स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आभारी होना चाहिए, जिन्होंने राष्ट्र की आजादी के लिए संघर्ष किया और अपने जीवन का बलिदान दिया. उन्होंने कहा कि देश के विकास में योगदान देने के लिए सभी को सामूहिक रूप से काम करना चाहिए. कोल इंडिया देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रहा है और भविष्य में भी ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने लगातार प्रयासों से यह सुनिश्चित किया है कि कोयले की कोई कमी नहीं हो. आगे कहा कि आने वाले समय में गांव के विकास के लिए मगध-संघमित्रा क्षेत्र के सहयोग से अस्पताल, स्टेडियम और विद्यालय का भी निर्माण किया जाएगा. विद्यालय में शिक्षा स्तर को बढ़ावा देने के लिए मगध-संघमित्रा क्षेत्र के अधिकारी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए शामिल होंगे. समारोह को खान प्रबंधक मो. अकरम ने सीसीएल के अध्यक्ष-सह सीएमडी का संदेश पढ़कर सुनाया. मौके पर स्कूली छात्रों के द्वारा कई कार्यक्रम किये गये. छात्रों ने देशभक्ति गीत गाये. इसके अलावा नृत्य व नाटकों से लोगों का मन मोहा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय उकापनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आरा व फूलबसिया तथा संत परमहंस मेमोरियल स्कूल, आरा के बच्चों ने भाग लिया. मंच का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन मगध परियोजना के उप प्रबंधक (कार्मिक) अभिषेक आनंद ने किया. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/mayank-singh-of-aman-sahu-gang-warns/">अमन

साहू गिरोह के मयंक सिंह की चेतावनी, पतरातू डैम से हरिहरपुर तक जमीन की नहीं होगी खरीद-बिक्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही