Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : मिशन लाइफ के तहत सीसीएल ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

Balumath: राजहारा एरिया अंतर्गत सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखाड ओपन कोल प्रोजेक्ट के कोल माइंस एवं प्रभावित क्षेत्र में मिशन लाइफ के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान पर्यावरण की रक्षा पर जोर दिया गया. जीवन शैली में छोटे और महत्वपूर्ण कदम उठाने से होने वाले बदलाव के बारे में बताया गया. साथ ही मौके पर पर्यावरण के संरक्षण के लिए ग्रामीणों व सीसीएल कर्मियों को शपथ दिलाई गई. उपस्थित ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण कर उसके संरक्षण पर जोर दिया गया. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-bjp-leader-gave-smart-watch-to-girl-student-who-got-90-marks/">बेरमो

: भाजपा नेता ने 90% अंक लाने वाली छात्रा को दिया स्मार्ट वाच
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/kkkk-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सामूहिक होना चाहिए- धीरज कुमार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीसीएल राजहारा एरिया के क्षेत्रीय पर्यावरण पदाधिकारी धीरज कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से हम सबों की है. पर्यावरन के प्रति लापरवाही का सीधा संबंध हमारे भविष्य से है। खान प्रबंधक बिनोद कुमार दीपक ने कहा कि हम सभी अपने हिस्से का दायित्व निभाएं तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा. वहीं बसिया मुखिया विमला देवी ने सामूहिक दायित्व से इस समस्या का समाधान करने की बात कही. कार्यक्रम के तहत बसिया पंचायत भवन व बसिया डैम की साफ सफाई भी की गई. मौके पर हामिद अंसारी सीएसआर, निखिल कुमार सिविल, गंगेश्वर यादव, दयाल यादव, शंकर साव, परमेश्वर उरांव, अनिल उरांव, शनिचर उरांव, रामेश्वरी कुमारी समेत अनेक लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-police-presented-roses-to-bike-riders-without-helmets/">चतरा

: बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को पुलिस ने भेंट किया गुलाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही