Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : मृतक के परिजन से मिले मुखिया, उपलब्ध कराया चावल

Balumath (Latehar) : साल्वे पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव भगत ने गुरूवार को बारिखाप ग्राम निवासी चालक स्व अर्जुन उरांव के परिजनों से मुलाकात की. मुखिया ने उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने पीड़ित परिवार को एक क्विंटल चावल उपलब्ध कराया.मुखिया राजीव भगत ने बताया कि अर्जुन उरांव दो माह पूर्व अपने मित्रों के साथ मजदूरी करने पुणे गया था. वहां एक माइंस मे वह हाईवा चला रहा था. विगत 11 मार्च को अचानक हाइवा असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में हाइवा चालक अर्जुन की मौत हो गई. माइंस मैनेजर से वार्ता कर सोमवार को शव घर लाकर अंतिम संस्कार किया गया. इसे भी पढ़ें-अहंकारी">https://lagatar.in/arrogant-rahul-gandhi-loves-china-will-expose-ravi-shankar/">अहंकारी

राहुल गांधी को चीन से प्यार, एक्सपोज करेंगे : रविशंकर

सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा

मृतक अपने घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था. वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गया है. परिवार अत्यंत गरीब व असहाय है. मुखियी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी से बात कर सरकारी प्रावधान के अनुसार अन्य सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. मौके पर जिप सदस्य रमेश राम, वार्ड सदस्य रूनी देवी, विकास उरांव, राजदेव भगत, उरांव, मो मासूम, भानू, लालदेव, बुधराम, मालती, शिला व फूलमनी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-अडाणी">https://lagatar.in/modi-scared-of-adani-issue-seems-tomorrow-i-will-not-be-allowed-to-speak-in-parliament-rahul/">अडाणी

मुद्दे से डरे मोदी, लगता है कल मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा : राहुल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही