Search

 
 
 

बालूमाथ : अंचलाधिकारी ने ईंट भट्ठा संचालकों को जारी किया नोटिस

 
Kamrul Arfi Balumath, Latehar:  बालूमाथ अंचल क्षेत्र में संचालित आधा दर्जन से अधिक चिमनी एवं बंगला ईंट भट्ठा संचालकों को अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर ने नोटिस जारी किया है. उन्होंने बताया कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम के लिए उपायुक्त सह खनन टास्क फोर्स समिति लातेहार के अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है. इससे पहले उन्होंने बीते शनिवार को ईंट भठ्ठा स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया. भठ्ठा संचालकों को दो दिनों के अंदर भट्ठे में उपयोग किये जा रहे कोयला, ईट भट्ठा संचालित करने का वैद्य प्रमाण पत्र तथा मिट्टी उत्खनन से संबंधित सभी आवश्यक कागजात अंचल कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. अवैध रूप से चला रहे ईट भठ्ठा के मालिकों पर उन्होने सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है. इसे भी पढ़ें-अवैध">https://lagatar.in/cancel-illegal-appointments-saryu-rai/">अवैध

प्रतिनियुक्तियों को करें रद्द : सरयू राय

दो दिनों के अंदर जवाब नहीं देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

बताते चलें कि बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक चिमनी एवं बंगला ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है. इनमें कोयले के अवैध भंडारण एवं नियम विरुद्ध संचालन किए जाने की खबरें आये दिन सामने आती रहती है. प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक कोई कड़ी कार्रवाई संचालकों के विरुद्ध नहीं हुई है. यही कारण है कि भठ्ठा संचालर लगातार नियमों को ताख पर रखकर फल-फूल रहे हैं. कृषि योग्य भूमि पर अधिकतर ईंट भठ्ठे संचालित हैं.

भूमि हो रही है बंजर

भठ्ठा संचालक कृषि योग्य भूमि से मिट्टी खनन कर निकाल रहे हैं इससे भूमि बंजर होती जा रही है. अगर इसी प्रकार से मिट्टी की खुदाई होती रही तो आने वाले समय में ना कृषि युक्त खेंत नहीं बचेंगे और ना ही अनाज की पैदावारी होगी. ईंट भठ्ठों में बाल मजदूरों को भी काम करते देखे जाते हैं. मजदूरों का सरकारी तौर पर रजिस्ट्रेशन नहीं होने से कोई आपदा की स्थिति में सरकारी बीमा या अन्य लाभ उन्हें नहीं मिल पाता है. अगर कमेटी बनाकर जांच की जाये तो और भी कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं. इसे भी पढ़ें-स्वीकार">https://lagatar.in/let-us-accept-that-we-are-part-2-of-hemant-sarkar-champai-soren/">स्वीकार

करते हैं कि हम हेमंत सरकार के पार्ट-2 हैं : चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही