Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का होगा अपना भवन, निकला टेंडर

Kamrul Arfi Balumath :  बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी अब अपना भवन होगा. जल्द ब्लॉक परिसर में 10 करोड़ 38 लाख 97 हजार 900 रुपये की लागत से नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाया जायेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. झारखंड भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने भवन निर्माण के लिए टेंडर निकाला है. टेंडर निकलने से बालूमाथ वासियों में हर्ष का माहौल है. बता दें कि बालूमाथ समेत बारियातु और हेरहंज प्रखंड के लिए यह एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है. इस स्वास्थ्य केंद्र पर एक बड़ी आबादी निर्भर है.  (पढ़ें, बैंकों">https://lagatar.in/thousands-of-crores-are-lying-unclaimed-in-banks-reserve-bank-will-settle-them-under-100-days-100-pay-campaign/">बैंकों

में लावारिस पड़े हैं हजारों करोड़, रिजर्व बैंक 100 डेज 100 पे अभियान के तहत करेगा निबटारा)

विधानसभा सत्र में वैद्यनाथ राम ने की थी सीएचसी भवन निर्माण की मांग

बता दें कि साल 2007-08 में ही पुराने भवन को तोड़ कर नये भवन का निर्माण कार्य योजना की आधारशीला तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने रखी थी. बाद में घटिया निर्माण होने की शिकायत पर स्वास्थय मंत्री के आदेश से ही निर्माण कार्य को रोक दिया गया था. तब से बालूमाथ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्थाई रूप से जिमखाना भवन में संचालित हो रहा था. पिछले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम ने अपनी ही सरकार के खिलाफ जाकर आंदोलन किया था और सीएचसी भवन निर्माण की मांग की थी. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/naveen-singh-and-shravan-goswami-became-mandal-mp-representatives-workers-congratulated/">सिमडेगा

: नवीन सिंह और श्रवण गोस्वामी बने मंडल सांसद प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

लातेहार की जनता वैद्यनाथ राम को दे रहे हैं साधुवाद

विधायक वैद्यनाथ राम के प्रयास से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का टेंडर निकाला गया है. इसके लिए लातेहार की जनता वैद्यनाथ राम की प्रशंसा कर रहे हैं और उन्हें साधुवाद दे रहे हैं. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव, झामुमो नेता मो इमरान, हाजी तौक़ीर अहमद, मिथिलेश सिंह, महेंद्र प्रसाद सोनी, युवा नेता औरंगजेब खान, राजेश यादव, मुनाजिर हुसैन, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर रहमान, मो जुबैर, आमिर हयात, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव, मनोज यादव, श्याम सुंदर यादव, राजन यादव, फिरोज कोरैशी, शाहिद अंसारी, जुबेर कोरैशी, मेराज आलम आदि ने विधायक वैद्यनाथ राम को साुधवाद दिया है. इसे भी पढ़ें : 72">https://lagatar.in/72-policemen-will-get-benefit-of-acp-and-mscp-decision-in-central-selection-council-meeting/">72

पुलिसकर्मियों को मिलेगा ACP और MSCP का लाभ, केंद्रीय चयन परिषद की बैठक में फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही