Search

 
 
 

लातेहार : कांग्रेसियों ने मनायी पूर्व पीएम राजीव गांधी की 80वीं जयंती

 
Balumath (Latehar) : बालूमाथ कांग्रेस कमिटी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनायी. इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो. आमिर हयात ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का राजनीतिक जीवन भले ही छोटा था, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण था. मार्च 1985 के बजट में उन्होंने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी, जिसने आर्थिक नीति के प्रति एक नया दृष्टिकोण दिया. शहादत प्राप्त होने से कुछ सप्ताह पहले तक राजीव गांधी ने 1991 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र को तैयार करने में कई घंटे बिताये थे. जिसने जून-जुलाई 1991 में नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह द्वारा लाये गये ऐतिहासिक सुधारों की नींव रखी.

राजीव गांधी ने राष्ट्रीय हित को पार्टी के तात्कालिक हितों से ऊपर रखा

वहीं जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर्रहमान ने कहा कि असम, पंजाब, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे देश के अशांत क्षेत्रों में शांति समझौते राजीव गांधी की उस शासन कला के बदौलत संभव हो पाया. स्व राजीव गांधी ने राष्ट्रीय हित को अपनी पार्टी के तात्कालिक हितों से ऊपर रखा. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो जुबैर ने कहा कि उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सामाजिक उपयोगिता के लिए एक दृष्टिकोण था. जो पेयजल आपूर्ति, टीकाकरण, साक्षरता, तिलहन उत्पादन और दूरसंचार एवं डेयरी विकास में प्रभावशाली प्रौद्योगिकी मिशन में परिलक्षित हुआ. भारत को सॉफ्टवेयर निर्यात में महाशक्ति बनाने की दिशा में पहला प्रत्यक्ष कदम राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान उठाया गया था. राष्ट्रीय आवास बैंक और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक जैसी वित्तीय संस्थाएं भी उसी दौर में अस्तित्व में आयी थीं. राजीव गांधी ने ही मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष किया था. मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता गोविंद, समीर, साबिर अंसारी, पवन, वाशिम समेत कई लोग उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही