Search

 
 
 

बालूमाथ : कांग्रेसियों ने मनाई स्व. राजीव गांधी की जयंती

 
Balumath (Latehar) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79 वीं जयंती रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गयी. अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष मो. आमिर हयात ने कहा कि राजीव गांधी को भारत में संचार क्रांति का जनक कहा जाता है. राजीव गांधी सदी के जननायक थे, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं. जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर्रहमान ने कहा कि राजीव गांधी कांग्रेस शासन काल में अक्टूबर 1984 से लेकर दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री थे. राजीव गांधी आजाद भारत के सबसे कम उम्र में देश के पीएम बने थे. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो. जुबैर ने कहा कि राजीव गांधी का व्यक्तित्व इतना बड़ा था कि उन्हें सिर्फ राजनीतिक व्यक्ति के रूप में आंकना न्यायोचित नहीं होगा. वे एक चिंतक, विचारक थे और सच्चे लोकतंत्रवादी थे. इस जयंती कार्यक्रम में मो. आकिब, विनोद भुइयां ,गोबिंद, वाशिम, साजिद, साबिर व समीर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रूस">https://lagatar.in/russias-mission-moon-failed-luna-25s-cross-landing-on-the-moon/">रूस

का मिशन मून फेल, लूना-25 की चंद्रमा पर क्रैस लैंडिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही