Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Balumath (Latehar):  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. राजीव गांधी के माल्यार्पण माल्यापर्ण कर किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो. आमिर हयात ने कहा कि राजीव गांधी को भारत में संचार क्रांति का जनक कहा जाता है. राजीव गांधी एक ऐसे जननायक थे, जो आज भी लोगों के दिलो में बसते हैं. उन्होंने संचार क्रांति के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया. नौजवानों को मताधिकार, पंचायती राज की स्थापना, महिलाओं की सुरक्षा एवम् सरकारी नौकरियों में उचित स्थान दिलाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाया. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-tribal-children-in-the-grip-of-unknown-disease-villagers-rely-on-herbs/">बेरमो

: अज्ञात बीमारी की चपेट में आदिवासी बच्चे, जड़ी बूटी के भरोसे ग्रामीण

“राजीव गांधी की कुर्बानी को देश भुला नहीं सकता”

जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर्रहमान ने कहा कि राजीव गांधी की कुर्बानी को देश भूला नहीं है. राजीव गांधी आजाद भारत के सबसे कम उम्र 40 साल में देश के पीएम बने थे. वे स्वभाव से बेहद सरल व सीधे थे. जबकि पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो जुबैर ने कहा कि राजीव गांधी के व्यक्तित्व को सिर्फ राजनीतिक व्यक्ति के रूप में आंकना न्यायोचित नहीं होगा. मौके पर मो आकिब, विनोद भुइंया, फैजान, मोजम्मिल व साबिर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/congressmen-of-dhanbad-paid-tribute-to-rajiv-gandhi-on-his-death-anniversary/">धनबाद

के कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को किया नमन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही