Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : डीसी ने वैक्सीनेशन को लेकर प्रेस प्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद

Advertisement
Advertisement
Balumath :  बालूमाथ प्रखंड में लातेहार जिले के उपायुक्त बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रेस प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया. लातेहार उपायुक्त अबू इमरान कोविड वैक्सीनेशन का प्रतिशत बढ़ाने और शत-प्रतिशत प्रखंड क्षेत्र में वैक्सीनेशन हो जाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के प्रेस प्रतिनिधियों से बात की.

शत प्रतिशत वैक्सीनेशन पर विमर्श किया

उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में अब तक की वैक्सीनेशन की जानकारी प्राप्त की. उसके बाद शत प्रतिशत वैक्सीनेशन जल्द से जल्द कैसे हो, इसके बारे में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बिंदुवार विचार विमर्श किया. वहीं प्रेस प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के समक्ष वैक्सीनेशन बढ़ाने को लेकर अपनी अपनी बातें रखी. जिसके बाद उपायुक्त ने कहा कि आपके विचारों पर प्रखंड प्रशासन और जिला प्रशासन गंभीरता से विचार कर कार्य करेगा. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला, अंचलाधिकारी आफताब आलम, चिकित्सक प्रभारी अशोक ओड़िया, मीडिया से राम कुमार, संतोष सिंहा, सुरेन्द्र गुप्ता, रमेश पाण्डेय, अमन सिन्हा सहित कई प्रेस प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – लातेहार">https://lagatar.in/latehar-journalists-demand-arrest-of-accused-of-assault/">लातेहार

: पत्रकारों ने मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही