Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : मगध कोल परियोजना के विस्थापितों ने की बैठक, तय भाड़ा देने की मांग

Balumath (Latehar) : सीसीएल द्वारा संचालित मगध संघमित्रा एरिया के चमातू कोलियरी के पहाड़ी मंदिर परिसर में मगध कोल परियोजना के विस्थापितों की एक बैठक आयोजित की गयी. विस्थापन से प्रभावित ट्रक ऑनर, लिफ्टर व ट्रांसपोर्टरों ने इसमें भाग लिया. अध्यक्षता उप प्रमुख कामेश्वर राम व संचालन राजेश कुमार राम ने किया. बैठक में बताया गया कि मगध कोल परियोजना से कोयला परिवहन के लिए निर्धारित भाड़े का भुगतान कोयला ट्रांसपोर्टर व कंपनियों के द्वारा नहीं किया जा रहा है. जबकि भाड़ा बैठक आयोजित कर तय किया गया था. तय भाड़े का भुगतान नहीं होने से ट्रक ऑनरों को आर्थिक नुकसान हो रहा है. इसे भी पढ़ें :विष्णुगढ़">https://lagatar.in/villager-died-due-to-lightning-in-vishnugarh-roofs-of-many-houses-were-blown-away-in-the-storm/">विष्णुगढ़

में वज्रपात से ग्रामीण की मौत, आंधी में कई घरों के छप्पर उड़े

कंपनी के मनमानी रवैये से आक्रोश

बैठक में ट्रक ऑनरों ने कंपनी व ट्रांसपोर्टरों के मनमानी रवैये पर आक्रोश प्रकट किया और कहा कि अगर तय भाड़े का भुगतान आगामी 22 मई तक नहीं किया जाता है तो ट्रक ऑनर कोयले का उठाव व परिवहन नहीं करेगें. बैठक में संजीव कुमार सिन्हा, सत्यनारायण प्रसाद, दिनेश कुमार साहू, मिथुन साव, राजेन्द्र राम, रोहित कुमार, वीरेंद्र यादव, केदार साहू, बबलू चौरसिया, अखिलेश यादव, डोमन यादव, जागेश्वर उरांव, प्रेम कुमार, मो कासिम, विकास राम, अनुज गुप्ता व शमीम अख्तर समेत कई विस्थापन प्रभावित एवं ट्रक ऑनर उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें :भारत">https://lagatar.in/the-first-batch-left-for-bharat-darshan-from-pahari-mandir/">भारत

दर्शन के लिए पहाड़ी मंदिर से पहला जत्था रवाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही