Search

 
 
 

बालूमाथ : हाथियों ने मचाया उत्पात, चार घरों को किया ध्वस्त

 
Balumath (Latehar) : बालूमाथ में इन दिनों जंगली हाथियों का कहर बदस्तूर जारी है. पिछले एक पखवाड़ा से भी अधिक समय से हाथ‍ि‍यों का एक झुंड प्रखंड के विभिन्न गांवों में आतंक मचा रहा है. हाथी घरों को ध्वस्त कर रहा है और फसलों को बर्बाद कर रहा है. शुक्रवार की रात्रि प्रखंड के मरंगलोइया- मुरपा ग्राम के बलबल टोला में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. चार घरों को ध्वस्त कर दिया. घरों में रखे अनाज, चावल, गेहूं व आलू आदि को नष्ट कर दिया. हाथियों ने मारंगलोइया ग्राम के अनिल उरांव, सुकर उरांव व बलबल टोला के कृपाल भगत का घर व कामेश्वर वर्मा की बाउंड्री को ध्वस्त कर द‍िया. इस दौरान घर के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी ली. साथ ही उन्‍होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की. घरों के टूट जाने से पीड़‍ितों को रहने के लिए समस्या हो गयी है. उन्होंने पीएम आवास की मांग की है. मौके पर अमित कुमार, दिलीप भगत, राजेश महतो, परमेश्वर प्रसाद, जरको महतो, अनूप वर्मा, चक्कू महतो, अजय महतो, राणा, चीनू राणा, रामदेव महतो व सुरेश महतो समेत कई लोग उपस्थि‍त थे. इसे भी पढ़ें : बिहार,">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-sunny-singh-a-criminal-who-became-a-challenge-for-bihar-jharkhand-and-bengal-police/">बिहार,

झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही