Search

बालूमाथ : झामुमो की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर

Balumath: झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर उरांव की अध्यक्षता हुई. बैठक में झामुमो के सदस्यता अभियान पर चर्चा की गयी. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हम सबों को एकजुट हो कर काम करना है. साल 2024 के लोकसभा चुनावों को ले कर जिला अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. ऐश्वर उरांव ने कहा कि गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर सदस्यता अभियान चलाने की आवश्यकता है. सदस्यता अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने बालूमाथ का पर्यवेक्षक जिला संयुक्त सचिव मो इमरान एवं प्रखंड बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नागदेव उरांव को बनाया है. नागदेव उरांव ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने की बात कही. बैठक में प्रखंड सचिव परमेश्वर गंझू, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश यादव, संगठन सचिव इनामुल अंसारी, सरहुल गंझू व राजू गंझु समेत झामुमो के कई नेता- कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/leader-of-opposition-of-chhattisgarh-welcomed-at-bjp-headquarters/">छत्तीसगढ़

के नेता प्रतिपक्ष का भाजपा मुख्यालय में स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp