Balumath (Latehar) : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा के तहत प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ सह सीडीपीओ आफताब आलम, प्रखंड बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका कामिनी कुमारी, अनिता देवी व विमला कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. इस मौके पर सीओ आफताब आलम ने पोषाहार की जानकारी दी और कहा कि पोषण जीवन के लिए महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी की सेविकाओं के अलावा तेजस्विनी परियोजना की किशोरियों ने प्रदर्शनी के माध्यम से पोषाहार की महत्ता को बताया. पोषण पखवाड़ा आगामी तीन अप्रैल तक मनाया जायेगा. मौके पर प्रखंड को-ऑडिनेटर आलोक दुबे भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-danish-murder-case-the-father-testified-in-the-court-said-son-was-murdered-after-namaz/">जमशेदपुर
: दानिश हत्याकांड में पिता ने कोर्ट में दी गवाही, कहा- नमाज के बाद कर दी गई बेटे की हत्या [wpse_comments_template]
बालूमाथ : पोषण पखवाड़ा पर प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Comment