Search

 
 
 

बालूमाथ : मृतक छात्र के परिजनों और ग्रामीणों ने चार घंटे किया एनएच जाम

 

कोयला लोडिंग वाहनों की नोट इंट्री और मुआवजा देने की मांग की

Balumath (Latehar) : नो इंट्री एवं मुआवजे की मांग को लेकर मृतक छात्र के परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मकइयाटांड पुलिस पिकेट के पास करीब चार घंटे तक एनएच- 22 को जाम कर दिया. इस दौरान रांची-चतरा मार्ग पर माल वाहक व यात्री बस समेत अन्य छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बता दें कि गत बुधवार को संत जूली स्कूल के एक छात्र प्रकाश लोहरा की एक मालवाहक वाहन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी. गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने एनएच- 22 को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने इस पथ पर कोयला परिवहन में लगे वाहनों की नो इंट्री कराने एवं दुर्घटना में मारे गये छात्र को कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. बाद में मकईयाटांड पुलिस पिकेट प्रभारी रामजी ठाकुर व हल्का कर्मचारी दयालु केरकेट्टा ने मौके पर पहुंच कर जामकर्ताओं से बात की और परिजनों को 20 हजार रुपये नगद व अनाज मुहैया कराया और सरकारी प्रावधानों के अनुसार अन्य मुआवजा देने की बात कही. उन्होंने कोयला ढुलाई करने वाले वाहनों को इस पथ पर नो इंट्री के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार करने की बात कही. ग्रामीणों ने उन्हें मांग पत्र सौंपा. इसके बाद जामकर्ताओं ने जाम हटाया. मौके पर लोहरा समाज के जिला अध्यक्ष राजू रामबृक्ष लोहरा, मुखिया नरेश लोहरा, भाजपा नेता शैलेश सिंह, सुरेश उरांव, रंजीत गुप्ता, आजसू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, झामुमो युवा अध्यक्ष औरंगजेब खान, राजद एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष तुलसी राम, राज कुमार लोहरा, हीरो यादव, सुरेश यादव, रामनाथ लोहरा व राजू लोहरा सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-ed-court-frames-charge-against-three-accused-under-sections-3-and-4/">अवैध

खनन मामला: तीन आरोपियों के खिलाफ ED कोर्ट ने धारा 3 और 4 के तहत किया चार्ज फ्रेम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही