Search

 
 
 

बालूमाथ : बस पड़ाव में खड़े ट्रक में लगी आग, अगला हिस्सा जलकर हुआ राख

 
Balumath (Latehar) : स्थानीय जिला परिषद के बस पड़ाव में खड़े एक ट्रक (जेएच 02एएल- 6302) में आग लग गई. आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गया. घटना गुरुवार की मध्यरात्रि रात्रि की है. पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय युवकों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. मध्य रात्रि में एक शादी समारोह से लौट रहे शुभम संदेश संवाददाता ने आग लगी ट्रक देखने के तुरंत बाद बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय को फोन कर इसकी जानकारी दी. कुछ मिनटों में ही थाना प्रभारी अपने बल के साथ मौके पर पहुंच गये. इसी बीच स्थानीय युवक भी जमा हो गये. लोगों ने धू-धू कर जल रहे ट्रक को बालू, पानी, फायर संसाधनों से बुझाने का भरपूर प्रयास किया. ट्रक बालूमाथ के गालिब कॉलोनी निवासी मो. अबूबकर का बताया जा रहा है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग बुझाने में मो. सरफराज, अलीम, दानिश, सैफी, अल्ताफ, इरफ़ान व दानिश समेत अन्य युवाओं ने सराहनीय प्रयास किया. बता दें कि स्टैंड में और भी कई ट्रक व अन्य वाहन खड़े थे. अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो अन्य वाहनों में आग लगने का खतरा था.

फायर ब्रिगेड वाहन की कमी खली

एक बार फिर बालूमाथ में फायर ब्रिगेड वाहन की कमी खली. लोगों ने कहा कि अगर अग्निशमन वाहन यहां होता तो आग पर शीघ्र ही काबू पाया सकता था. लोगों का कहना है कि बालूमाथ में कई कोल कंपनियों के द्वारा कोयला का उत्खनन किया जा रहा है. बड़े-बड़े कारपोरेट घरानों के होने के बावजूद बालूमाथ में फायर ब्रिगेड का वाहन नहीं है. लोगों ने बालूमाथ में काम रही विभिन्न कोल कंपनियों से अपने सीएसआर के तहत एक अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/the-cost-of-death-of-a-birhor-girl-is-rs-40-thousand/">एक

बिरहोर बच्ची की मौत की कीमत 40 हजार रुपये 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही