Search

 
 
 

बालूमाथ : रामनवमी पर्व को लेकर फ्लैग मार्च, प्रशासन सजग

 
Balumath, Latehar : उपायुक्त गरिमा सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर रामनवमी त्योहार को लेकर लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार और बलूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में बालूमाथ में फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान रामनवमी पर्व आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण तररीके से मनाने का संदेश दिया गया. मंगलवार को थाना चौक से न्यू बस स्टैंड, दुर्गा मंडप, ग़ालिब कॉलोनी, बाजार टांड़, जामा मस्जिद, भामाशाह नगर, देवी मंडप, महावीर मंदिर होते हुए मुख्य सड़क पर फ्लेग मार्च किया गया. मौके पर पुलिस निरीक्षक परमानंद बीरुवा, अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव व थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय मौजूद थे. उन्होने कहा कि रामनवमी का त्योहार भाईचारा और शांतिपूर्ण तरीके से मनायें. किसी भी तरह का कोई कार्य ऐसा ना करें जिससे किसी को परेशानी हो. सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं सांप्रदायिक खबर पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. फ्लैग मार्च में बालूमाथ थाना के सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, अमित कुमार रविदास, संत देव कुमार, विकास कुमार,सहायक पुलिस उप निरीक्षक मुख्तार अंसारी,समीम खान, कौशल कुमार शर्मा सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे. बता दें कि रामनवमी पूजा समिति के महावीर मंडल के तत्कालीन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू का निधन हो गया. इसलिए इस वर्ष बालूमाथ महावीर मंडल की ओर से शोभायात्रा नहीं निकालने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें-पटना">https://lagatar.in/tragic-accident-in-patna-seven-people-died-in-collision-between-crane-and-auto/">पटना

में भीषण सड़क हादसा, क्रेन-ऑटो की टक्कर में सात लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही