Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : नववर्ष पर मैत्री क्रिकेट मैच, वीपीआर ने मगध परियोजना को हराया

Advertisement
Advertisement
Balumath, Latehar:  बालूमाथ के चमातू स्थित मगध परियोजना के वीपीआर कंसोर्टियम के क्रिकेट मैदान में नववर्ष पर मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. मगध-संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक नृपेंद्रनाथ ने मगध परियोजना की टीम का नेतृत्व किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीपीआर की टीम ने 16 ओवर खेलते हुए तीन विकेट खोकर 269 बनाये. टीम की ओर से गुदीवाड़ा नायडू ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली. उन्होंने 12 छक्के लगाए. पवन रेड्डी ने भी अपनी टीम के लिए 23 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली एवं गेंदबाजी करते हुए चार विकेट भी लिए. जवाबी पारी खेलते हुए मगध परियोजना की टीम 118 रन पर आल आउट हो गई. वीपीआर कंसोर्टियम ने 151 रनो से मैच जीत कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/stir-in-jharkhand-politics-sarfaraz-ahmeds-resignation-has-many-meanings/">झारखंड

की राजनीति में हलचल,सरफराज अहमद के इस्तीफे के हैं कई मायने

“प्लेयर आफ द मैच” का खिताब पवन रेड्डी को मिला

मगध परियोजना की टीम से नंदकिशोर भोगता ने सर्वाधिक 36 रन बनाये. प्लेयर आफ द मैच का खिताब पवन रेड्डी को मिला. अभिषेक आनंद, उप प्रबंधक(कार्मिक), सत्यनारायन प्रसाद, प्रबन्धक(खनन) और अन्य कर्मी मगध परियोजना के क्रिकेट टीम का हिस्सा थे. मगध परियोजना के परियोजना पदाधिकारी एस सत्यनारायणा, खान प्रबंधक मो. अकरम, वीपीआर के मैनेजर जी. श्रीनिवास रेड्डी सहित वरिष्ठ अधिकारीयों ने विजेता टीम को ट्राफियां प्रदान की. मैच के अंपायर साजिद अख्तर और बी नायडू थे. मौके पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी, वीपीआर के अधिकारी एवं कर्मी, आस-पास के ग्रामीण, रैयत एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-picnic-spot-buzzing-on-new-year/">कोडरमा

: नया साल पर पिकनिक स्पॉट रहा गुलजार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही