Search

बालूमाथ : पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर

Balumath (Latehar) : प्रखंड मुख्यालय के शहीद चौक के मुरपा मोड़ के समीप बाइक और पिकअप वैन में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों से उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ. अमरनाथ प्रसाद ने उसका इलाज किया. उसकी पहचान शेरेगड़ा के जाला ग्राम निवासी रामचंद्र भगत के पुत्र अजय भगत के रूप में की गयी है. वह बाइक से प्रखंड कार्यालय की ओर से थाना चौक की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गयी. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-25-lakh-reward-sac-member-naxalite-gautam-paswan-including-five-commanders-killed-campaign-continues/">चतरा

: 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp