Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : इफ्तार पार्टी का आयोजन, मुल्क में अमन व शांति की दुआ

Balumath (Latehar) : युवा सामाजिक कार्यकर्ता सह व्यवसायी उस्मान सनम के रहमत नगर स्थित आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया. इसमें बालूमाथ व आसपास के कई रोजेदारों ने भाग लिया. दावत-ए-इफ्तार में रोजेदारों को संबोधित करते हुए कारी मोहम्मद अली ने कहा कि इस्लाम में 17 वें रमज़ान को विशेष महत्व वाला दिन माना गया है. 17वें रमजान को ही जंग-ए-बदर में हजारों की फौज को महज 313 शहाबा की जमात ने शिकस्त देकर फतह हासिल किया था. कहा कि वह कोई युद्ध नहीं, बल्कि हक और बातिल की लड़ाई थी. इसमे हक पर रहने वालों की जीत हुई थी. इफ्तार पार्टी से पूर्व मौलाना माज के द्वारा सामूहिक दुआ कराई गई. इसमें मुल्क की तरक्की व अमन-शांति की दुआ मांगी गयी. इफ्तार पार्टी में झामुमो नेता मो इमरान, अबुल भाई, नौशाद खान, हाजी जाहिद, मो नैयर, जमील अख्तर राजू, अब्दुल रहमान, मो असलम, मो नौशाद, फिरोज कुरैशी व असगर समेत कई रोजेदार शामिल थे. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/adani-starts-supplying-748-mw-power-to-bangladesh-from-godda-power-plant/">गोड्डा

पावर प्लांट से अडाणी ने बांग्लादेश को 748 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही