Search

 
 
 

बालूमाथ : ट्रक मालिकों का बेमियादी धरना चौथे दिन भी जारी

 
Balumath, Latehar:  बालूमाथ के तेतरियाखाड़ कोलियरी परिसर में ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा. ट्रांसपोर्टर, सीसीएल एवं प्रणव नमन मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा ट्रक मालिको को कोयला ढुलाई का निर्धारित किराया नहीं देने के आरोप मे यह धरना दिया जा रहा है. बालूमाथ प्रखंड के ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू की गई है. संजीव सिन्हा ने बताया कि सीसीएल, कुछ ट्रांसपोर्टर एवं प्रणव नमन मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ट्रक मालिकों को निर्धारित भाड़ा का भुगतान नहीं किया जा रहा है. ट्रक मालिकों को गद्दी के नाम पर और जीएसटी के नाम पर पैसे की वसूली की जा रही है. यह जांच का विषय है. सीसीएल द्वारा नियमित रूप से कोयले का रेजिंग नहीं होने से इसका सीधा असर ट्रक मालिकों पर पड़ रहा है. इससे ट्रक मलिक आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-supporters-set-off-fireworks-after-majority-was-proved-in-the-house/">बालूमाथ

: सदन में बहुमत साबित होने पर समर्थकों ने की आतिशबाजी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही