Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : उन्नत खेती की किसानों को दी जानकारी

Balumath: लातेहार के बालूमाथ प्रखंड के इचाक ग्राम में कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में एक जागरुकता अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वैज्ञानिक ब्रह्मदेव कुमार यादव ने किया. उन्होंने कृषि विषयों पर चर्चा की और उन्नत खेती करने पर बल दिया. उन्होंने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव का प्रभाव खेती पर पड़ता है. इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है. डॉ. ब्रह्मदेव ने कहा कि किसानों को खेती करने के लिए मौसम में हो रहे परिवर्तन की पूर्व जानकारी होनी आवश्यक है. आगामी खरीफ मौसम में धान का बिचड़ा गिराने के पूर्व पूर्वानुमान आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जमीन में मध्यम अवधि के धान ललाट, अविषेक व एमटीयू 1010 का चयन करना अति लाभदायक है. उन्होंने कहा कि ऊपरी जमीन में मक्का में खरपतवार नियंत्रण के लिए सीमा जिन एवं अत्राजीन नामक शाक नाशी का उपयोग किसान कर सकते हैं. जल संचयन के लिए डोभा का निर्माण धान की खेती के अति आवश्यक है. कार्यक्रम में मनोज ठाकुर, कर्म देव उरांव, उमेश उरांव, बसंती देवी, गीता देवी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mother-of-2-children-absconding-with-father-of-5-children/">हजारीबाग

: 2 बच्चे की मां 5 बच्चे के पिता के साथ फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही