Search

बालूमाथ : कामेश्वर बने जिला भोगता समाज विकास संघ के अध्यक्ष

Balumath (Latehar) : जिला भोगता समाज विकास संघ का एक दिवसीय सम्मेलन सरना भवन में आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता समाज के राजेंद्र गंझू ने किया. सम्मेलन में जिला भोगता समाज विकास संघ का पुनर्गठन किया गया. कामेश्वर भोगता को सर्वसम्मति से संघ का नया जिला अध्यक्ष चुना गया है, जबकि उपाध्यक्ष मुनेश्वर गंझू व मंगर गंझू बनाये गये. सचिव चमन गंझू, महामंत्री परमेश्वर गंझू व कोषाध्यक्ष प्रदीप गंझू को बनाया गया है. इसके अलावा संरक्षक राजेंद्र गंझू व सलाहकार फूलचंद गंझू को चुना गया. मौके पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष कामेश्वर भोगता ने कहा कि जिस भरोसे के साथ उन्हें जवाबदेही दी गयी है, उस पर वो खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने समाज के लोगों की समस्याओं को उचित मंच पर रखने की बात कही. सम्मेलन में समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-children-going-to-school-in-hot-sun-demand-to-increase-summer-vacation/">रांचीः

तपती धूप में बच्चे जा रहे स्कूल, गर्मी छुट्टी बढ़ाने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//