Search

 
 
 

बालूमाथ : खरवार भोक्ता संघ मनायेगा नीलांबर-पीतांबर शहादत दिवस

 
Balumath (Latehar) : बारियातू प्रखंड के नचना ग्राम स्थित सरना भवन खरवार भोक्ता विकास संघ समिति की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष बहादुर गंझू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 28 मार्च को अमर शहीद नीलांबर-पीताबंर शहादत दिवस मनाने को निर्णय लिया गया. प्रखंड अध्यक्ष बहादुर गंझू ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने की अपील की साथ ही शहीद नीलांबर-पीतांबर के बताये रास्तों पर चलने आह्वान किया. बैठक का संचालन करते हुए प्रखंड उपाध्यक्ष योगेन्द्र भोगता ने कहा कि नीलांबर पीतांबर दो भाइयों ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे. उन्हें छल से पकड़ कर फांसी दे दी गयी थी. बैठक में बालूभांग पंचायत मुखिया केदार गंझू, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश्वर गंझू, बिनोद गंझू, शुकर गंझू व तुला गंझू समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-social-worker-protested-to-save-halima-dam/">देवघर

: हलीमा बांध को बचाने के लिए समाजसेवी ने दिया धरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही