Search

बालूमाथ : मगध परियोजना ने कोयला उत्पादन में दर्ज की रिकॉर्ड 28.41 फीसदी की वृद्धि

Balumath (Latehar) : सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा संचालित मगध परियोजना ने गत वित्तीय वर्ष में शानदार उपलब्धि हासिल की है. निर्धारित लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर परियोजना ने कीर्तिमान स्थापित किया है. परियोजना पदाधिकारी एस. सत्यनारायणा ने प्रोजेक्ट की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मगध परियोजना (मगध-संघमित्रा क्षेत्र) की सशक्त टीम ने वर्ष 2023-24 में तमाम विषम परिस्थितियों को दरकिनार करते हुए 20 एमटी कोयला एवं 18.30 एमटी ओबी सुरक्षित रूप से निकालने में सफल रही है. यह पिछले वर्ष की तुलना में कोयला उत्पादन में 28.41 फीसदी और ओ.बी. में 26.93 प्रतिशत अधिक है. इसके अलावा 26.87 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 20.42 एमटी कोयले का संप्रेषण भी किया है. कहा कि यह उपलब्धि परियोजना के कामगारों तथा अधिकारियों की टीम भावना, रैयतों, हितधारकों, खनन कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी, वीपीआर और ट्रांसपोर्टरों की लगनशीलता एवं कर्मठता से ही संभव हो पाया है. परियोजना में कार्यरत सभी श्रम संगठन ने भी मधुर एवं सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंध के साथ कामगारों के उत्साहवर्धन में अपनी अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने मगध की टीम एवं प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया. कहा कि मगध परियोजना की टीम एवं महाप्रबंधक नृपेंद्रनाथ के सफल निर्देशन का लाभ लेते हुए लक्ष्य को पूरा किया है. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/path-cleared-for-jpsc-second-batch-dsp-shivendra-to-become-ips-hc-directs-to-strengthen-service/">JPSC

सेकेंड बैच के DSP शिवेंद्र के IPS बनाने का रास्ता हुआ साफ, HC ने सेवा संपुष्ट करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp