Search

 
 
 

बालूमाथ : सीसीएल के प्रबंध निदेशक ने किया मगध परियोजना का दौरा

 
Balumath (Latehar) : सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी बी वीरा रेड्डी ने मगध संघमित्रा परियोजना के तहत संचालित मगध कोल परियोजना का दौरा किया. कोलियरी के निरीक्षण के बाद उन्होंने समीक्षात्मक बैठक भी की. मौके पर मगध संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक नृपेंद्रनाथ, जीएम (संचालन) एसके झा, अमला अधिकारी (खनन) नवीन कुमार, मगध कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी सत्यनारायण, खान प्रबंधक मो अकरम एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. सीसीएल के प्रबंध निदेशक ने उत्पादन प्रेषण एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने वर्ष 2022- 2023 में उल्लेखनीय उत्पादन के लिए मगध परियोजना के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की हौसला अफजाई की. बी वीरा रेड्डी ने संगठित होकर सामूहिक जवाबदेही के तहत परियोजना के उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने की बात कहीं. मौके पर सीसीएल के मगध संघमित्रा क्षेत्र के वरीय पदाधिकारी गण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-two-killed-due-to-lightning/">कोडरमा

: वज्रपात की चपेट में आने से दो की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही