Search

 
 
 

बालूमाथ : नये एसडीपीओ ने संभाला पदभार

 
Balumath, Latehar:  बालूमाथ के आठवें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में आशुतोष कुमार सत्यम ने शनिवार को पदभार संभाला. अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए उन्होने कहा कि बालूमाथ को अपराधमुक्त बनाया जायेगा और इसमे सबों की भागीदारी आवश्यक है. हर नागरिक सुरक्षित माहौल में रह रहे थे. आगे भी रहे यह कोशिश रहेगी. बताते चलें कि बालूमाथ पुलिस अनुमंडल को विगत चार महीने के बाद स्थायी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मिला है. इससे पूर्व बरवाडीह के डीएसपी दिल्लू लोहार प्रभारी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में यहां कार्यरत थे. बालूमाथ के पूर्व एसडीपीओ अजीत कुमार का भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत होकर धनबाद सिटी एसपी पदस्थापित होने के बाद बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का पद खाली था. मौके पर बालूमाथ के पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो सहित एसडीपीओ कार्यालय के कई कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-केंद्रीय">https://lagatar.in/union-health-minister-inaugurates-various-services-online-at-deoghar-aiims/">केंद्रीय

स्वास्थ्य मंत्री ने देवघर एम्स में विभिन्न सेवाओं का किया ऑनलाइन उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही