Search

 
 
 

बालूमाथ : 11 फरवरी को ओबीसी अधिकार रैली, सफल बनाने की अपील

 
Balumath, Latehar: पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता, अधिकार मंच एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में 11 फरवरी को मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में ओबीसी अधिकार सम्मेलन व रैली का आयोजन किया जायेगा. इस रैली को सफल बनाने के लिए प्रखंडों मे सघन जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में एकता रथ बालूमाथ पहुंचा और लोगो से इस पलामू प्रमंडलीय सम्मेलन में भाग लेने की अपील की. यहां एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया. संयोजक जुगल पाल ने कहा कि झारखंड में पिछड़े वर्ग की आबादी 50 फ़ीसदी से भी अधिक है. इसमें हिंदू और मुसलमान समाज से जुड़े 85 जातियां आती है. लेकिन यहां के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. यह वर्ग सभी क्षेत्रों में अपने अधिकारों से वंचित है. मौके पर लातेहार जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, वैश्य समाज के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, रैली के प्रभारी संरक्षक जुगल पाल, श्याम लाल प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, मो सरफराज, बबलू गुप्ता, सुरेंद्र साहू, वीरेंद्र यादव, कृष्ण यादव, रंजीत गुप्ता, गोपाल शरण मेहता, जयंत ठाकुर, विजय कुमार, राजीव कुमार,अंगद सोनी, मो यूसुफ, अमित कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, फिरोज अंसारी, एनुल,कैलाश यादव, जितेंद्र प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-HEC">https://lagatar.in/hec-agitation-will-end-after-written-assurance/">HEC

संकट बरकरार, लिखित आश्वासन के बाद समाप्त होगा आंदोलन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही