Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : मॉडल स्कूल मे प्रवेश परीक्षा के लिए 10 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन

Advertisement
Advertisement
Balumath, Latehar: बालूमाथ प्रखंड के मॉडल स्कूल में सत्र-2024-25 में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी से प्रारंभ होगा. इस आशय की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक मार्च तक निर्धारित है. वैसे छात्र व छात्राएं जिनकी उम्र एक अप्रैल 2024 को न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 वर्ष हो और वे पांचवीं या छठीं कक्षा में अध्ययनरत हों, ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 17 मार्च को ली जायेगी. प्रवेश परीक्षा 100 अंकों का होगा. अंग्रेजी के 30, गणित के 30 और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 40 अंकों की होगी. बता दें कि लातेहार जिले में कुल तीन मॉडल विद्यालय हैं. इनमें मनिका, बरवाडीह एवं बालूमाथ का नाम शामिल है. इन विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होती है और यह पूर्ण रूप से नि:शुल्क है. इसे भी पढ़ें-चंपई">https://lagatar.in/second-cabinet-meeting-of-champhai-government-on-12-february/">चंपई

सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक 12 फरवरी को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही