Search

 
 
 

एकतरफा कार्रवाई कर रही है बालूमाथ पुलिस : रामप्रवेश यादव

 
Latehar : राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि बालूमाथ में राजद के कोषाध्यक्ष सुरेश राम पर की गई जानलेवा हमले में पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है. जबकि दोनों पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है और दोनों ओर से मामला भी दर्ज कराया गया है. लेकिन बालूमाथ थाना प्रभारी द्वारा एकतरफा कार्रवाई की जा रही है. श्री यादव शुक्रवार को राजद जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने इस मामले में भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है. राजद प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने कहा कि इस मामले को भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक रंग दे रही है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि विष्णु देव पांडेय की पत्नी सरिता देवी से 2021 में जमीन की खरीदी गई है. 15 दिन पहले से उक्त जमीन पर बाउंड्री हो रही है. 22 जून को एकाएक पांडेय परिवार आते हैं और हमला कर देते हैं. मौके पर प्रदेश महासचिव दीपक नाथ शाहदेव, प्रदेश सचिव व्यास यादव, जिला प्रधान महा सचिव मोहर सिंह यादव, मजदूर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष रंजीत यादव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मोहब्बत">https://lagatar.in/love-is-not-for-sale-change-slogan-and-advisor-rahul-gandhi-anand-mohan/">मोहब्बत

बिकाऊ नहीं, स्लोगन और सलाहकार बदलें राहुल गांधी : आनंद मोहन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही