Search

बालूमाथ : पुलिस ने 5 लाख का इनामी जेजेएमपी कमांडर लवलेश गंझू के घर पर चिपकाया इश्तेहार

Balumath (Latehar) : बालूमाथ थाना पुलिस ने पांच लाख रूपये का इनामी जेजेएमपी कमांडर लवलेश गंझू के घर पर इश्तेहार चिपकाया. बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि बालू पंचायत के बरटोला ग्राम निवासी जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के लवलेश गंझू पर बालूमाथ थाना कांड सख्या 217/2018 भादवि की धारा 341, 342, 323, 307, 384, 385, 427, 34, 25 (1-b), आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट तथा 10/13 यूएपीए के तहत मामला दर्ज है. बार- बार न्यायालय द्वारा हाज़िर होने के आदेश के बाद भी वह न्यायालय में हाजिर नही हो रहा है. लवलेश गंझू के घर पर न्यायालय के आदेश की तामिला करते हुए इश्तेहार चिपकाया गया है. इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-felicitated-the-winner-dr-aparajita/">मुख्यमंत्री

ने विजेता डॉ अपराजिता को किया सम्मानित

आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की जब्ती

इश्तेहार चिपकाने से पूर्व आसपास के ग्रामीणों को न्यायालय के इश्तेहार की जानकारी दी गयी. यदि अगले 30 दिनों के अंदर लवलेश गंझू न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण नहीं करता है तो न्यायालय के आदेश के बाद उसके घर की कुर्की की जायेगी. इस अभियान में पुअनि कुबेर साव व धीरज कुमार के समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-after-the-assurance-the-movement-of-para-teachers-suspended-watch-video/">रांचीः

आश्वासन के बाद पारा शिक्षकों का आंदोलन स्थगित, देखें वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//