Search

बालूमाथ : जमीन विवाद मारपीट मामले में पुलिस ने दो को भेजा जेल

Balumath (Latehar) : गुरुवार को जमीन विवाद में हुये मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से मामला दर्ज करने के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है. इसे लेकर बालूमाथ थाना कांड सख्या 91 व 92/2023 दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि एक पक्ष के दो आरोपी अशोक पासवान व संतोष पासवान को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. ज्ञात हो कि गुरुवार को राजद नेता व दूसरे पक्ष के लोगों के बीच जमीन विवाद में मारपीट हुई थी. मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे. एक पक्ष के घायलों ने एनएच- 22 को लगभग छह घंटों तक जाम कर दिया था. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-seven-accused-of-murderous-attack-on-police-sent-to-jail/">लातेहार

: पुलिस पर जानलेवा हमला करने के सात आरोपी भेजे गये जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp