Search

 
 
 

बालूमाथ : प्रतुल शाहदेव ने शेरेगढ़ा का किया दौरा, ट्रांसफार्मर दिलाने का वादा

 
Balumath Latehar): भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने सोमवार को बालूमाथ प्रखंड के शेरेगाड़ा ग्राम का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणो की समस्याओं से रूबरू हुए. कहा कि खनन क्षेत्र होने के बावजूद शेरेगढ़ा के ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर है. दौरे के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि यहां ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रह रहे हैं. ग्रामीणों ने बिजली संकट से निजात दिलाने की मांग की. इस पर शाहदेव ने कहा कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद ऊर्जा सचिव से मुलाकात कर शेरेगड़ा में 100 केवीए का एक ट्रांसफार्मर व शेरेगड़ा के हरिजन टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग करेंगे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-clash-between-laborers-and-people-who-came-to-stop-hill-top-outsourcing-3-injured/">धनबाद

: हिल टॉप आउटसोर्सिंग बंद कराने पहुंचे लोगों और मजदूरों में भिड़ंत, 3 घायल

बिना बिजली रहना सजा से कम नहीं : प्रतुल शाहदेव

प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा कि आज इस भौतिक युग में बिना बिजली के रहना किसी सजा से कम नहीं है. मौके पर भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, मंडल मंत्री अखिलेश भोक्ता, भाजयुमो गोपाल शाहदेव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रोहित शाहदेव, निर्मल यादव, विष्णु यादव, नेमान राणा, मो अरशद, बबलू गुप्ता, संदीप गुप्ता, अजय गुप्ता व महेंद्र पांडेय समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-raised-the-issue-of-making-jharkhand-an-educational-hub-in-vis/">जमशेदपुर

: विधायक मंगल ने विस में उठाया झारखंड को एजुकेशनल हब बनाने का मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही