Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : राजद नेताओं ने मनाया लालू यादव का जन्मदिन

Balumath (Latehar) : राजद जिला कोषाध्यक्ष सुरेश राम के आवासीय परिसर में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन मनाया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ लालू प्रसाद यादव की तस्वीर के पास दीप प्रज्ज्वलित एवं तिलक लगा किया गया. इसके बाद केक काटा गया. प्रीतलाल यादव ने लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की. उन्होंने कहा कि श्री यादव गरीब शोषित एवं वंचितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक न्याय के अग्रणी नेता हैं. लालू प्रसाद यादव के विचारों के साथ चलने की आवश्यकता है. सुरेश राम एवं जिला महासचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश सचिव व्यास यादव समेत अन्य कई वक्ताओं ने लालू यादव के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. मौके पर लातेहार नगर अध्यक्ष प्रवीण दास, पवन कुमार, मनोज यादव, दीपक यादव, मो. अजमल, हुसैन मो. जसीम, अजय कुमार गुप्ता, कांति उरांव, सुरेश यादव, अनीता देवी, किरण कुमारी, पूनम देवी, निर्मल गंझू, मो. इस्माइल, फिरोज कुरैशी व राजेश रजक सहित कई आरजेडी कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सोमवार">https://lagatar.in/vande-bharat-express-train-trial-will-be-held-between-patna-ranchi-on-monday/">सोमवार

को पटना-रांची के बीच होगा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही